फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an engineer died in accident

कार की चपेट से इंजीनियर की मौत

Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
an engineer died in accident
मृतक अंकुर मिश्र की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
कार की चपेट से इंजीनियर की मौत
विज्ञापन

साथी घायल, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर हुआ हादसा, दावत खाकर दोनों दोस्त आ रहे थे घर
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक स्कूल के पास शनिवार की रात में कार की चपेट में आने से एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त बीमा निगम के विकास अधिकारी ईशान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ अंकुर मिश्रा (24) पुत्र डॉ. विकास मिश्रा एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह रात में बुलेट मोटरसाइकिल से अपने दोस्त एलआईसी के विकास अधिकारी ईशान मिश्रा (25) निवासी राघव नगर के साथ देवरिया -गोरखपुर मार्ग पर स्थित किसी के यहां से दावत खाकर लौट रहे थे कि रात में करीब दस बजे पॉलिटेक्निक स्कूल और आरटीओ ऑफिस के बीच विपरीत दिशा से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद शिवम का जैकेट कार के साइड मिरर में फंस गया और कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। कुछ दूर तक घसीटते हुए कार चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त को एंबुलेंस से लाकर लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शिवम की मौत के बाद दोस्त गहरे सदमे में
देवरिया। शिवम की मौत के बाद दोस्त ईशान गहरे सदमे हैं। इंजीनियर अंकुर पढ़ने में काफी तेज थे। अभी कुछ दिन पहले बैंकिंग की प्रतियोगी परीक्षा पास किए थे। इसे लेकर परिवार में खुशी थीं। परिजनों को आस जगी थी कि बेटे को अब सरकारी नौकरी मिल जाएगी लेकिन काल को कुछ और ही मंजूर था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुुुुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed