{"_id":"6b0878fe267a928733029217","slug":"ambedkar-statues-at-70-locations-will-undergo-beautification-deoria-news-c-208-1-deo1009-197539-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 70 स्थलों पर होगा आंबेडकर प्रतिमाओं का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 70 स्थलों पर होगा आंबेडकर प्रतिमाओं का सुंदरीकरण
Thu, 26 Nov 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा विकास योजना के तहत 70 स्थलों पर प्रतिमाओं का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 प्रतिमा स्थलों का चयन किया गया है।
बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयनित स्थलों पर सुंदरीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्य 31 दिसंबर 2025 तक स्थापित डॉ.आंबेडकर की मौजूदा प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण कर उन्हें संरक्षित एवं सम्मानजनक स्वरूप प्रदान करना है। योजना के तहत प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर नियमानुसार अधिकतम 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना तथा समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री ने डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत सुंदरीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में जिले में भी सातों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लार ब्लॉक के छावनी टोला कुंईचवर में, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी ने गौरीबाजार ब्लॉक के देवगांव में तथा रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने हरपुर कला में कार्यों का शुभारंभ किया।
इसी तरह रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने जगतमाझा, देसही देवरिया के ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने सहवा, बरहज विधायक दीपक मिश्र ने भलुअनी ब्लॉक के महुई संग्राम और भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर ने बेलपार पंडित में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सभी चयनित स्थलों पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर सुंदरीकरण कार्यों की शुरुआत की गई।