{"_id":"6abea6e1fc285f78f305eea4","slug":"alleging-encroachment-on-ancestral-land-ex-serviceman-threatens-self-immolation-deoria-news-c-208-1-deo1046-193223-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व सैनिक ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व सैनिक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Fri, 02 Oct 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
- भिंगारी बाजार का मामला, सीओ-तहसीलदार ने ली मामले की जानकारी
देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भिंगारी बाजार निवासी पूर्व सैनिक सत्येंद्र शाही ने अपनी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जमीन कब्जाने का आरोप भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
शिकायत पत्र में पूर्व सैनिक ने कहा है कि उनकी जमीन से अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। न्याय नहीं मिलने पर सत्येंद्र शाही ने दो अक्तूबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वहीं, मामले में दूसरे पक्षकार भाजपा के घाटी मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह टुनटुन ने बताया कि उन्होंने यह जमीन काफी पहले सत्येंद्र शाही के भाई से बैनामा लिया था। उन्होंने ही कब्जा भी दिलाया था।
इस संबंध में तहसीलदार भाटपार रानी सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से पुलिस प्रशासन इसमें कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं कर सकती है। मामले पर नजर रखी जा रही है।