{"_id":"6a04c0a1e7b6ed522c09a328","slug":"allegations-of-firing-from-weapons-in-chakra-gosai-village-tension-in-the-village-deoria-news-c-208-1-deo1013-181748-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चकरा गोसाई गांव में असलहे से फायरिंग का आरोप, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चकरा गोसाई गांव में असलहे से फायरिंग का आरोप, गांव में तनाव
Wed, 13 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
- चकरा गोसाईं गांव में असलहा से फायरिंग, मारपीट में युवक घायल
- दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर चल रहा है विवाद
मईल थाना। क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने असलहे से फायर कर दिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है।
जानकारी के अनुसार चकरा पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चकरा गोसाई रेलवे ढाले के पास सोमवार को एक युवक को करीब आधा दर्जन युवकों ने घेर लिया। घायल चकरा गोसाईं गांव के अभिषेक कुमार चौहान ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपनी मां को मामा के गांव ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उस पर असलहा से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया ।
आरोप है कि फायरिंग के बाद हमलावरों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी व थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
चकरा गोसाई चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ढाले के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें एक युवक घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।