फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of kidnapping

तांत्रिक पर महिला को अगवा करने का आरोप

Fri, 02 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
allegation of kidnapping
तांत्रिक पर महिला को अगवा करने का आरोप
विज्ञापन

लार। एक तांत्रिक पर आरोप है कि गांव की एक महिला को एक सप्ताह पूर्व अगवा कर लिया। महिला के पति के पूछने पर उसने मामले से पल्ला झाड़ लिया। इससे नाराज गांव के लोगों ने तांत्रिक की आधी रात को पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अगवा महिला के पति ने तांत्रिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बरहज थाना क्षेत्र का एक युवक लार थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर पर रहता है। वह तांत्रिक का काम करता है। आरोप है कि मंदिर में पूजा करने आने के दौरान उसने गांव की एक महिला को अगवा कर लिया। महिला के घर नहीं पहुंचने पर पति खोजबीन में निकले। महिला कहीं नहीं मिली। तभी किसी ने महिला को अगवा करने की जानकारी दी। महिला के पति ने तांत्रिक से पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जता दी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान ही पत्नी का फोन तांत्रिक के मोबाइल पर आया। इससे नाराज गांव के लोग आधी रात को मंदिर पहुंचे और आरोपी तांत्रिक की जमकर पिटाई कर खदेड़ने लगे। किसी ने मामले की सूचना लार पुलिस को फोन से दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित पति ने पत्नी को अगवा करने की तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed