{"_id":"6018474b8ebc3e31aa2218ef","slug":"allegation-of-attempt-to-murder-deoria-news-gkp383107771","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद गांव में फसल देखने गए युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद गांव में फसल देखने गए युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। गेहूं की फसल देखने गए युवक पर कुछ लोगों ने हॉकी और चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे लेकर पहले थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजवाया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद गांव निवासी हमजा सिद्दीकी (25) सोमवार की दोपहर गेहूं की फसल को देखने गए थे। डुमरी-देसही मार्ग के डिघवा मोड़ के पास ईडेन एकेडमी स्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने हमजा को रोककर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हॉकी, डंडे से लैस युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उस पर चाकू से भी प्रहार कर दिया। हमले से घायल होकर युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। राहगीरों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे थाने लाए। पुलिस ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक को मेडिकल कराने के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।