{"_id":"621b55c14f42f3517935aac2","slug":"akhilesh-yadav-address-rally-in-deoria-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में बोले अखिलेश यादव: डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार हुआ दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में बोले अखिलेश यादव: डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार हुआ दोगुना
Sun, 27 Feb 2022 04:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:13 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे। वोट पड़ेगा तो गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देंगे। सपा सरकार बनी तो फौज और पुलिस में भर्तियां निकलेगी। तीन साल से भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हुआ है। व्यापारियों को जो नुकसान हुआ, उसकी आज तक भरपाई नहीं हो पाई। बैंकों का पैसा लेकर उद्योगपति भाग रहे हैं। कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नोटबंदी की गई जबकि हो गया उल्टा। आय दुगुनी करने के नाम पर आई सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। पानी के जहाज, बंदरगाह, रेलगाड़ी, रेलवे स्टेशन, यहां की जमीन बेच दिया। जब सब बिक जाएगा तो नौकरी और रोजगार कौन देगा।
विज्ञापन
वह रविवार को महुआनी चौराहे पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 39 मिनट के भाषण में वह भाजपा पर खूब हमलावर रहे। कहा कि बीजेपी का चाहे वह बड़ा हो या छोटा नेता, झूठ भी उसी कद का बोलते हैं। कृषि सुधार के नाम पर काले कानून पास करा दिए। किसानों ने आंदोलन कर एवं हर विपरित स्थिति का सामना करते हुए सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब व यूपी में चुनाव को देखते हुए सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। किसानों ने अन्न संकल्प ले लिया है कि बीजेपी के लोगों और उनके प्रत्याशी इस बार सात सौ बार उठक बैठक लगवाएंगे। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज, खाद्य तेल की महंगाई से सभी परेशान हैं। बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे। वोट पड़ेगा तो गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देंगे। सपा सरकार बनी तो फौज और पुलिस में भर्तियां निकलेगी। तीन साल से भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन
कहा कि बाबाजी कह रहे हैं कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं, जरा इनकी शक्ल देख लो तो आजकल उनकी शक्ल पर 12 बज रहे हैं। चार चरणों के बाद इनके कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। अब तो गाना भी बन गया कि यूपी में का बा, यूपी में बाबा बाय बाय बा। जनता के अंदर इस बार 440 वोल्ट का करेंट फैल गया है और उसने भाजपा वालों को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।