फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agriculture minister taken meeting

कृषि मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की

Tue, 09 Jun 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister taken meeting
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया विकास कार्यो की समीक्षा। - फोटो : DEORIA
कृषि मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में तेजी तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जन सुविधाओं से जुड़ीं परियोजनाओं के निर्माण कार्य को शुरू कराए जाने और उसमें तीव्रता लाए जाने के साथ ही उसे पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा है कि अनलॉक लागू है। इसलिये अब विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू करें, उसमें तेजी लाए और लोगों को रोजगार से जोड़ने के कार्यों को और गति दें। स्वास्थ्य विभाग के निर्गत प्रोटोकाल का पालन कराते हुए सावधानी बरतते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से करने के साथ ही वसूली कार्यों में भी शीघ्रता लाई जाने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने ऐसे कार्य परियोजनायें, जिनमें धनराशि की आवश्यकता है, उसकी डिमांड शीघ्रता के साथ किए जाने एवं अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराए जाने को कहा। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के तहत बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के तहत 32 सड़कों का निर्माण किया जाना है। बरारी से पाण्डेय चक के सड़क निर्माण कार्य को अवर अभियंता को जाकर देखने व कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए। देवरिया से गौरी बाजार एवं सीसी रोड निर्माण कार्य में शीघ्रता के लिए कहा। नहरों की पटरियों के कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराए जाने तथा कुर्ना नाले की सफाई बाढ़ खंड तथा मनरेगा से कराए जाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि, गेहूं क्रय, पेयजल, आपूर्ति विभाग आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी अमित किशोर, मुख्य विकास अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल, सीएमओ डॉ. आलोक पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पाण्डेय, उप कृषि निदेशक डॉ. एके मिश्र, डीसी मनरेगा गजेन्द्र त्रिपाठी, पीडी महेश नारायण पाण्डेय, डीएसओ विनय कुमार सिंह, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम प्रदीप चैरसिया, डिप्टी आरएमओ जितेन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गांवों में श्रमिकों को रोजगार देने पर सरकार कर रही काम’
प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अवराचौरी भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा का पहला कार्यकाल गांव, गरीब, किसान, मजदूर पर फोकस रहा। दूसरे कार्यालय में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसला लिया है। कोरोना महामारी में सरकार की ओर से किए गए कार्यों का लोहा दुनिया के अन्य देश मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक देश में दो कानून वर्षों से चला आ रहा था। वोट की राजनीति में कोई भी सरकार इसमें बदलाव नहीं कर रही थी। इसके चलते जम्मू काश्मीर की हालत काफी खराब थी। जिले में मनरेगा का 2400 प्रोजेक्ट चल रहा है। एक दिन में सात हजार श्रमिकों को काम मिल रहा है। कोविड-19 इलाज या जांच के लिए देवरिया में काफी सुदृढ़ व्यवस्था है। जिले में इस बीच 32 नई सड़कों का काम शुरू हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, अंबिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed