{"_id":"63503bf9b289e24bab362041","slug":"agriculture-minister-inspected-district-hospital-deoria-news-gkp454650293","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया मरीजों से मिले कृषि मंत्री, जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया मरीजों से मिले कृषि मंत्री, जाना हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया मरीजों से मिले कृषि मंत्री, जाना हाल
कृषि मंत्री ने किया डायरिया और डेंगू वार्ड का निरीक्षण
कृषि मंत्री ने सुविधा व दवा मिलने के बारे में ली जानकारी
मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डायरिया तथा डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में मरीजों से उनका हाल जाना। साथ ही इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीमारी से बचाव के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को लाव-लश्कर के साथ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचे। वह डायरिया के मरीजों के लिए बने वार्ड में पहुंचे। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही मिल रहे इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मेल मेडिकल वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को डेंगू और डायरिया से संबंधित बचाव की जानकारी का बैनर जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सीएचसी और पीएचसी पर लगाने के लिए कहा। यह भी कहा कि लोगों के बीच पंफलेट वितरित कराए जाएं। ताकि लोगों को तेजी से फैल रहे डेंगू और डायरिया के बारे में तथा उससे बचाव की जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि सीएचसी में एक वार्ड डेंगू और डायरिया के मरीजों के लिए तत्काल शुरू किया जाए। कृषि मंत्री ने सीएमओ डॉ. राजेश झा को मोबाइल पर निर्देश दिए कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर डायरिया और डेंगू की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके। पर्ची के साथ मरीजों को डायरिया और डेंगू से बचाव का पंफलेट दिया जाए। डायरिया और डेंगू के फैलने के कारणों तथा उससे बचाव की जानकारी लोगों दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डायरिया और डेंगू को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायत होने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अजित पाल, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, श्रीनिवास मणि, अंबिकेश पांडेय, अंकुर राय, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।