{"_id":"63b71427244b285bb447130d","slug":"agriculture-minister-inspected-canals-deoria-news-gkp463338767","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभियंता और जेई के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभियंता और जेई के वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने देर रात देवरिया और कुशीनगर की नहरों का किया निरीक्षण ।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियंता और जेई के वेतन रोकने के निर्देश
नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर अफसरों पर बिफरे कृषि मंत्री
सूर्य प्रताप शाही ने किया नहरों का निरीक्षण, कहा-किसानों के हित से कोई समझौता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। कृषि मंत्री ने बुधवार रात पथरदेवा क्षेत्र की नहरों का निरीक्षण किया। नहरों में सिल्ट व झाड़-झंखाड़ और टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर कृषि मंत्री ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने 48 घंटे में व्यवस्था ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उधर, सूचना के बाद भी फाजिलनगर ब्लॉक के अधिशासी अभियंता व जूनियर इंजीनियर के नहीं पहुंचने पर कृषि मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताते हुए चीफ इंजीनियर गोरखपुर को उनका वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए देवरिया के पथरदेवा ब्लॉक व कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक की नहरों का निरीक्षण किया। किसानों ने शिकायत की थी कि अब तक नहरों में पानी नहीं आया है। गेहूं की सिंचाई शुरू हो चुकी है। कृषि मंत्री ने बघौचघाट नहर का निरीक्षण किया, जिसमें पानी नहीं था।
सेमरी माइनर में पानी बहुत ही कम था और झाड़-झंखाड़ देखा गया। पकहां माइनर में पानी नहीं था। वहीं, नोनिया पट्टी मलसी माइनर सूखा मिला। इसकी सफाई ट्रैक्टर से जोत कर की गई थी। खजुरिया नहर में बहुत ही कम पानी पाया गया। भेलीपट्टी नहर में डेढ़ फुट पानी था, जो खेत की सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, धर्मागतपट्टी नहर में महज एक फुट ही पानी था। सिरसिया गांव से गुजर रही नहर भी कृषि मंत्री के निरीक्षण में सूखी मिली।
विज्ञापन
यह किसानों की सरकार : सूर्य प्रताप शाही
इसके बाद कृषि मंत्री ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लॉक की नहरों का निरीक्षण किया। यहां सूचना के बाद भी दो अभियंताओं के उपस्थित नहीं होने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसानों के हित से कोई समझौता नहीं होगा। यह किसानों की सरकार है। उनकी शिकायत थी कि नहरों में पानी नहीं आया है। जबकि गेहूं की सिंचाई का वक्त निकला जा रहा है। किसानों की शिकायत मौके पर सही पाई गई। नहरों में पानी टेल तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।