फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agriculture minister inaugurated projects

कृषि मंत्री ने परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Sun, 21 Mar 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister inaugurated projects
कृषि मंत्री ने परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन

पथरदेवा। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 5.80 करोड़ लागत की 14 कार्य परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास किया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने आर्थिक संसाधनों का पूर्णतया उपयोग कर विकास को गति दी है। भारत सरकार की संचालित लगभग 26 परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल है। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि चार वर्षों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। विकास से देवरिया भी अछूता नहीं है। कृषिमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, दिव्यांग पेंशन, एकल महिला निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मनरेगा आदि के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुव्रत शाही, ब्रह्मा यादव, जितेंद्र प्रताप राव, संजीत धर द्विवेदी, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एक्सईएन कमल किशोर, बीडीओ आलोक सिंह, रमेश सिंह, कृपा शंकर उपाध्याय, संजय सिंह, गुलाब सिंह, रामायण साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेलवा बाजार में 249.05 लाख की सड़कों का लोकार्पण
देसही देवरिया। बेलवा गांव में में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने क्षेत्र की पांच सड़कों के विशेष मरम्मत कार्यों का लोकार्पण किया। कहा कि भाजपा सरकार का चार साल उपलब्धियों का वर्ष रहा है। भाजपा जनता से किए अपने सभी वादों को पूरा कर रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव, कृष्णनाथ राय, हरेंद्र जायसवाल, रामअशीष कुशवाहा, ब्रतदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लगाई चौपाल
देवरिया। सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सदर ब्लाक के ग्रामसभा रानीघाट में चौपाल के माध्यम से लोगों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पिछली सरकारों पर बड़ा हमला बोला। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, जयनारायण सिंह, राजुनाथ तिवारी, विजय पटेल, अजय पांडेय, राजन यादव, संजय प्रजापति, राकेश सिंह, महेश मिश्र, शिवदयाल सिंह, रामनगीना प्रसाद, भीम कुशवाहा, दीपनारायण सिंह, राजन सोनकर, विष्णु कुमार दीपक, कन्हैया शर्मा, राहुल सिंह, दिलीप, विकास, ग्यासुद्दीन, भिर्गुन, अमरजीत आदि उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री ने सात करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
रुद्रपुर। भाजपा के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शनिवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने ब्लॉक परिसर में सात करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने चार साल में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। इन चार सालों में 56 करोड़ रुपये गांव के विकास पर खर्च किया गया। मनरेगा के तहत 30 करोड़ रुपये खर्च हुए। रुद्रपुर में एक हजार परिवारों को 100 दिन रोजगार देकर रिकार्ड बनाया गया। 50 स्कूलों का कायाकल्प 46 पंचायत भवनों का निर्माण और 86 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। कहा कि भाजपा अंत्योदय के उदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। कोरोना के संक्रमण काल में सरकार ने गरीबों के चूल्हे-चौके तक की जिम्मेदारी ले ली। राजकीय इंटर कॉलेज और आईटीआई कॉलेज खोलकर व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। योगी सरकार में शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के मामले में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, ब्लाक प्रमुख जटाशंकर दूबे, भाजपा नेता ऊषा पासवान, संगमधर दूबे, महेश मणि, दिलीप जायसवाल, रमाशंकर निषाद, कमलेश सिह, रामसंतोष शुक्ला, कर्मवीर सोलंकी, मोहन उपाध्याय, रुद्रनाथ, मदन गुप्ता, वैभव शोले, दिनेश पांडेय, श्यामा चौहान आदि मौजूद रहे।
विधायक ने परियोजनाओं का किया लोकार्पण, गिनाईं उपलब्धियां
बरहज। ब्लॉक परिसर में प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुरेश तिवारी ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा।
विधायक सुरेश तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख मंजीत यादव के साथ क्षेत्र पंचायत सहित जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी के 11 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चार साल में क्षेत्र में 280 से अधिक सड़कें बनी हैं। परिषदीय विद्यालय, विद्युत उपकेंद्र आदि का भी निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन के अभाव में मंडी समिति और विद्युत केंद्र का कार्य शेष है। जिन्हें जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। सरकार महिलाओं की सुरक्षा आदि को लेकर संवेदनशील है। नारी शक्ति के अंतर्गत समूह की महिलाओं आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को डीडीओ श्रवण कुमार राय, तहसीलदार सतीश कुमार, बीडीओ शशि पांडेय, कृष्ण मोहन पाठक आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि रमेश तिवारी, एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद, दीन दयाल, डॉ.एके पांडेय, अजीत विक्रम सिंह, राजेश यादव, संजय कुमार, चंदन, अभिषेक, रामनिवास उपाध्याय, अवधेश दूबे, अशरफ, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
योगी सरकार में महिलाएं हुई सशक्त: काली प्रसाद
सलेमपुर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर ब्लॉक सभागार में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने कहा कि सरकार योजनाओं के जरिए महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रही है। एक लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 6 लाख 94 हजार बेटियां लाभान्वित हुई हैं।
संचालक अशोक पांडेय ने कहा कि इस सरकार में ग्राम स्वराज का सपना साकार हुआ है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने की। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, बीडीओ ओमप्रकाश प्रजापति, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, विनय पांडेय, उमाकांत मिश्रा, अजय दुबे वत्स, अनूप मिश्रा, रविशंकर मिश्र, पिंटू तिवारी, पुनीत यादव, दीपक श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, अनूप उपाध्याय, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार ने विकास के स्थापित किए कीर्तिमान : राघवेंद्र
भाटपाररानी। नगर स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। इस अवसर पर जारी पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा उसे घर-घर पहुंचाने की अपील की गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह और जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि सरकार निरंतर विकास की तरफ अग्रसर है। सभाकुंवर ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। पीडी संजय पांडेय ने प्रदेश सरकार की विकास परक योजनाओं के बारे में बताया। बीडीओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, जगदीश नारायण मिश्र ,डॉ. शम्स परवेज, रामअशीष कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, संतोष पटेल, जितेंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, आनंद पियूष उपाध्याय, देवा मौर्या, हनुमान जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed