फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agitation if arrest is not made in three days: Dr. Janardan

तीन दिन में नहीं हुई गिरफ्तारी तो आंदोलन : डाॅ. जनार्दन

Fri, 13 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Agitation if arrest is not made in three days: Dr. Janardan
मईल। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व परसिया मिश्र गांव के प्रधान अशोक मिश्र की बुधवार को हत्या से राष्ट्रीय पंचायती राज्य प्रधान संगठन में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. जनार्दन कुशवाहा ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की। कहा कि अभी तक हत्या में शामिल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यदि तीन दिन के अंदर अशोक मिश्रा के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी संगठनों के प्रधान पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रधान संघ भागलपुर ब्लॉक के अध्यक्ष ऋषि नाथ मिश्र, डाॅ. राम मनोहर त्रिपाठी, अजीत सिंह, विनीत उपाध्याय, सदानंद कुशवाहा आदि प्रधान उपस्थित रहे। बरहज में प्रधानों ने अशोक मिश्र की हत्या की न्यायिक जांच की मांग की है। ब्लॉक परिसर में शोक सभा आयोजित श्रद्धांजलि दी गई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र की संदिग्ध मौत पर प्रधानों में शोक की लहर है। सभी का कहना है कि अशोक मिश्र की मौत संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर पदमाकर मिश्र, राजेश यादव, पुष्पा उपाध्याय, पंचपाती देवी, राधिका देवी, अभय यादव आदि ने शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed