फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against price hike in lpg

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में सयुस ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
agitation against price hike in lpg
रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में सयुस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। रसोई गैस सिलिंडर के दाम में हुई वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारे लगाए। रसोई गैस की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दामों में 25 रुपये प्रति सिलिंडर वृद्धि कर जनता को धोखा देने का कार्य किया। प्रदेश की आम जनता का बजट गड़बड़ कर सरकार ने अपनी ताबूत में आखिरी कील ठोंक ली है। जनता महंगाई से कराह रही है लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। एक साल में रसोई गैस की कीमत में 327 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को महंगाई का तोहफा दिया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। किसानों को अनाज का उचित दाम नहीं मिल रहा। नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी सभी परेशान हैं। प्रदेश सचिव हरिओम लाला ने कहा कि जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान शिवनाथ यादव, इमामु्द्दीन खान, जीतेश यादव, दीपू, माहित, रामप्रीत यादव, नीरज विश्वकर्मा, विवेक रंजन, विरेंद्र यादव, जयराम यादव, विनोद यादव, शौर्य प्रताप सिंह, अमरनाथ यादव, विशाल यादव, जितेंद्र यादव, मुकेश पाल, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed