{"_id":"614ccb278ebc3e0179297eb0","slug":"agitation-against-case-registration-deoria-news-gkp4103485159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता पर कुशीनगर जिला प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे जिले के ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश व्याप्त है। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर विकासखंड देवरिया सदर के ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ कृष्ण कांत राय को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के पूर्व ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन कुशीनगर ने संगठन के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई है जो निंदनीय है। यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली जाती है तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार व संचालन जिला प्रवक्ता ब्रह्मदेव मिश्र ने किया। ज्ञापन देने वालों में ज्ञान चंद तिवारी, सर्वेश कुमार भारती, संजीव धर द्विवेदी, फारुख अंसारी, धर्मेंद्र कनौजिया, किरण कुमार निराला, नीना गुप्ता, सुनील कुमार यादव, रविकांत पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, अर्चना शर्मा, अर्चना दीक्षित, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री को संबोधित बीडीओ को दिया ज्ञापन
देसही देवरिया। देसही देवरिया रोजगार संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बीडीओ से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ब्लाक अध्यक्ष अंबरीष यादव ने संगठन के प्रदेश प्रभारी पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। इस दौरान दुरेंद्र सिंह, राजेश, रजनीश यादव, मुस्ताक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बरहज और भलुअनी में रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
बरहज/भलुअनी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के आवाहन पर बरहज और भलुअनी ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम पत्रक सौंपा। सभी का कहना था कि मांगें पूरी न होने और संघ के दिशा-निर्देश पर आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को बरहज ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर पाठक और भलुअनी में जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश निराला के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी ने कमलेश कुमार गुप्ता पर की गई एफआईआर को वापस लेने की मांग की है। सभी ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है। इस दौरान श्रीप्रकाश निराला, प्रभाकर पाठक, दिगेश्वर पांडेय, बलवंत, ब्रजभूषण यादव, संजय सिंह, शिवपूजन, जितेंद्र, हरीगोविंद, गणेश यादव, संतोष कुमार, दीनानाथ यादव, दयाशंकर, प्रेमशंकर, रजनीश, मानवेंद्र यादव, मंजूर अली, हरेकृष्ण तिवारी, रेनू आदि मौजूद रही।
रोजगार सेवकों ने सीएम को संबोधित पत्रक सौंपा
रुद्रपुर। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता पर मुकदमा दर्ज होने को लेकर बृहस्पतिवार को रोजगार सेवकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एडीओ पंचायत को सौंप कर मुकदमा वापस करने की मांग की।
रोजगार सेवकों ने कहा कि संगठन के प्रदेश प्रभारी रोजगार सेवकों के हितों को लेकर संघर्ष करते है। वह प्रदेश सरकार की योजनाओं के अलावा रोजगारों के पक्ष में सोशल मीडिया पर भी अक्सर जागरूक रहते है। गलत रिपोर्टिंग के कारण रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया और साथ ही उनकी नौकरी समाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना को लेकर पूरे प्रदेश के रोजगार सेवक में आक्रोश बना है। यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। पत्रक देने वालों में आनन्द सोनकर, निरंजन, मनोज यादव, रामप्रताप, अभय सिंह, दुर्गा प्रसाद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।