फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against case on reporter

बलिया में पत्रकारों पर केस के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
agitation against case on reporter
बलिया में पत्रकारों पर केस के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। बलिया जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में पत्रकारों पर हुए मुकदमे के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर बलिया जिला प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि बलिया जिले में वर्षो से नकल का खेल चला आ रहा है। पत्रकारों ने नकल माफियाओं के करतूतों की खबर प्रकाशित कर प्रशासन की पोल खोल दी। जिला प्रशासन ने तीन पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन अपनी लचर व्यवस्था को छिपाने के लिए पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किया है। नकल माफिया पर कार्रवाई करने से प्रशासन पीछे हट रहा है। बलिया जिले के अधिकारियों की कार्य शैली से योगी सरकार की छवि धूमिल हो रही है। यदि पत्रकारों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। पत्रक देने वालों में नंद किशोर गांधी, अश्विनी दूबे, पुरुषोत्तम तिवारी, राणा प्रताप सिंह, संदीप चतुर्वेदी, मणिंद्र नारायण सिंह, ब्रजेश वर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, विश्व विजय त्रिपाठी, राम प्रवेश भारती, शंशाक शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश, धीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed