{"_id":"683f3fb59efc608df20e7ada","slug":"agent-swindled-rs-4-lakh-in-the-name-of-sending-people-abroad-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-155154-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने हड़प लिए चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने हड़प लिए चार लाख रुपये
Wed, 04 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
चार साल बाद रुपये मांगने पर एजेंट के भाई ने दरवाजे पर चढ़कर की महिला की पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। भैसहां और भलुआ गांव की दो महिलाओं ने पति और बेटे समेत पांच रिश्तेदारों को विदेश भेजने के लिए एक एजेंट को चार लाख रुपये दे दिए। हालांकि इसमें से किसी को भी एजेंट विदेश नहीं भेजवा पाया। आरोप है कि रुपये वापस नहीं कर वह खुद विदेश चला गया। इधर एजेंट जब घर आया है तो दोनों महिलाएं रुपये मांगने पहुंच गईं। इससे नाराज एजेंट का भाई गांव की महिला के दरवाजे पर चढ़कर उसे मारापीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भैसहां गांव निवासी शबनम खातून पति समशुल आजम को विदेश भेजने के लिए गांव के ही एक एजेंट को चार साल पहले 80 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा कुशीनगर जिला के थाना तुरपट्टी के दुदही निवासी अपनी बहन रुखशाना खातून से भी उसके शौहर को विदेश भेजने के लिए 80 हजार रुपये लेकर एजेंट को दिए थे। इसी तरह बगल के गांव भलुआ की नेशा खातून ने बेटे फिरोज, गांव के ही सैयद हुसैन और खुखुंदू निवासी रिश्तेदार अमीन से भी 80-80 हजार रुपये लेकर स्वयं 2.40 लाख रुपये एजेंट को दे दिया था।
उसके बाद दोनों महिलाओं से एजेंट रोज आजकल में वीजा आ जाएगा, कहते-कहते दो साल समय बीता दिया। फिर चोरी-चुपके खुद विदेश भाग निकला। उधर, दोनों महिलाओं के रिश्तेदार रुपये वापस कराने के लिए आए दिन ताने मारने लगे। इधर, जब दो साल बाद एजेंट घर आया है तो दोनों महिलाएं उस पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाने लगीं। फिर एजेंट आजकल करते-करते करीब 25 दिन लगा दिया।
विज्ञापन
ऐसे में सोमवार को दोनों महिलाएं एजेंट के दरवाजे पर जा पहुंची और रुपये वापस करने का दबाव बनाया। हालांकि, एजेंट उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद घर पहुंचे उसके भाई ने महिलाओं को मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। दरवाजे पर मामला सलट गया, मगर एजेंट का भाई दोबारा गांव निवासी शबनम के दरवाजे पर चढ़कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।