फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the intervention of the administration, agreement was reached on the route to primary school.

Deoria News: प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिक विद्यालय जाने के रास्ते पर बनी सहमति

Mon, 15 Apr 2024 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
After the intervention of the administration, agreement was reached on the route to primary school.
बरहज के जिगनी सोन्हौली प्राथमिक विद्यालय पर जाने के लिए रास्ता निर्माण कराता प्रशासन   संवाद
-40 वर्ष से नहीं था रास्ता, खेत के पगडंडियों से आवागमन करते थे छात्र और शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। वीरपुर मिश्र क्षेत्र के जिगनी सोन्हौली प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए रास्ता नहीं था। रविवार को प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सहमति बनने पर रास्ते का निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया। इसको लेकर लोगों में हर्ष है। विद्यालय में 40 वर्ष से शिक्षक और छात्र खेत की पगडंडियों आदि के रास्ते आवागमन करने को मजबूर थे।
जिगनी सोन्हौली प्राथमिक विद्यालय पर रास्ता नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान रणजीत सिंह और प्रधानाध्यापक अजय यादव ने संबंधित अधिकारियों से रास्ता दिलाने के लिए मांग की थी। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, रवींद्र मौर्य ने राजस्व और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जहां टीम ने विद्यालय से सटे खेत के काश्तकारों से बातचीत किया। इसमें ग्राम पंचायत के बचत की जमीन देकर रास्ता पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि रास्ता न होने की शिकायत और ग्रामीणों की सहमति बनने पर प्राथमिक विद्यालय के लिए रास्ता निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है। मौके पर खुखुंदू थानाध्यक्ष दिलीप सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, रोशन, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed