फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the case regarding beating of woman, the elders threatened

Deoria News: महिला की पिटाई मामले में केस के बाद मनबढ़ों ने दी धमकी

Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
After the case regarding beating of woman, the elders threatened
देवरिया/गौरीबाजार। बैतालपुर क्षेत्र में सरेआम महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बाद मनबढ़ों ने दरवाजे पर चढ़कर धमकी दी। दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस आशय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने व उसके पुत्र के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि बीच बचाव में जुटे उसके पुत्र को भी वह मारता-पीटता है। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने रामज्ञानी की तहरीर पर कस्बा निवासी आशीष पांडेय व मनीष पांडेय के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों ने फिर आरोप लगाया की पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ मनबढ़ उनके दरवाजे पर चढ़कर धमकी दिए एवं दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस आशय का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। पुलिस ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed