फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After police persuasion, the body of the labourer was cremated after 72 hours.

Deoria News: पुलिस के मान-मनौव्वल पर मजदूर के शव का 72 घंटे बाद दाह संस्कार

Mon, 18 May 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
After police persuasion, the body of the labourer was cremated after 72 hours.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में 32 वर्षीय मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तीन दिन पहले मजदूर का भलुअनी क्षेत्र के पिपरा पुरन के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने जानबूझकर कुचलकर हत्या कराई है। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद दरवाजे पर रखे गए शव का करीब 72 घंटे बाद जाकर दाह-संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मौत को दुर्घटना बता बताते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मजदूर के दो भाइयों के बाहर से आने के इंतजार में दाह-संस्कार में देरी हुई है। खुखुंदू क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी बिन्द्रेश शनिवार को गांव की ट्रैक्टर-ट्राॅली पर मिट्टी लादने भलुअनी क्षेत्र में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आंख से दिव्यांग पत्नी बबीता देवी का कहना है कि तीन दिन पहले गांव के ट्रैक्टर मालिक ने उसके पति को भलुअनी क्षेत्र के पिपरा पूरन ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी लादने के लिए भेजा था।
वहां देर शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर से कुचलने से उनकी मौत हो गई। जबकि भलुअनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चालक पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
रविवार की शाम को जब शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया तो परिजन हत्या की आशंका जताते हुए दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बिन्द्रेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई जयकिशन सऊदी अरब में रहते हैं, जबकि छोटा भाई सोनू दुबई में रहता है। सोनू सोमवार की दोपहर गांव पहुंच गया, मगर बड़े भाई जयकिशन देर शाम को गांव पहुंचे।

इसी बीच परिजन और गांव वाले आरोपी ट्रैक्टर मालिक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और पत्नी बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हो-हल्ला करते रहे। इस दौरान महुई श्रीकांत गांव में सीओ सलेमपुर मनोज कुमार, सलेमपुर के कोतवाल दिनेश मिश्रा आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed