फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After making a video call to the girl, the young man committed suicide by hanging himself

Deoria News: युवती को वीडियो कॉल कर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 25 Dec 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
After making a video call to the girl, the young man committed suicide by hanging himself
भटनी। कस्बे के हतवा नकहनी मोहल्ले में मंगलवार को भोर में एक युवक ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवती ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद युवती ने युवक के परिजनों को सूचना दी। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन व शव को कब्जे में ले लिया। वहीं युवती से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भटनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ हतवा नकहनी निवासी मजहर अंसारी राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। उनका छोटा बेटा असगर अली (21) बिजली मिस्त्री था। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात भोजन के बाद असगर कमरे में सोने चला गया। आधी रात से असगर एक युवती से फोन पर बात करने लगा। करीब पांच घंटे तक बात करने के बाद किसी बात को लेकर असगर और युवती में विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने पहले वीडियो कॉल किया, फिर पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान प्रेमिका वीडियो कॉल के जरिए उसे रोेकने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी युवक के पिता को दी। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तब तक असगर की मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। साथ ही युवक के मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया। असगर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की एक युवती से करीब एक साल से प्रेम करता था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजनों ने इन्कार कर दिया था। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में युवक ने खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed