{"_id":"66800e93328472260501158c","slug":"after-fruit-offering-in-deoria-the-boy-suddenly-refused-to-marry-a-complaint-was-lodged-in-the-police-statio-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फलदान के बाद थी चल रही थी शादी की तैयारी, बांट दिए कार्ड, अचानक इस वजह से लड़के ने कर दिया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फलदान के बाद थी चल रही थी शादी की तैयारी, बांट दिए कार्ड, अचानक इस वजह से लड़के ने कर दिया इंकार
Sat, 29 Jun 2024 07:09 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:09 PM IST
सार
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 11 दिसंबर को खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई। युवती के परिजनों का कहना है कि युवक ने ही युवती को देखकर शादी करने का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद फलदान चढ़ाकर नौ जुलाई को तिलक और 11 जुलाई को बरात की तिथि तय हुई।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का कार्ड बंटने के बाद फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया है, जबकि छह माह पहले स्वयं युवती को देखकर शादी का प्रस्ताव रखा था। युवती पक्ष ने उसी समय जाकर फलदान चढ़ाकर शादी और तिलक का दिन तय कर दिया था।
विज्ञापन
अब जब दोनों पक्षों से चारों तरफ शादी का कार्ड बंट गया है, तो युवक ने एक पखवाड़ा पूर्व फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती पक्ष ने थाने पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 11 दिसंबर को खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई। युवती के परिजनों का कहना है कि युवक ने ही युवती को देखकर शादी करने का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद फलदान चढ़ाकर नौ जुलाई को तिलक और 11 जुलाई को बरात की तिथि तय हुई।
विज्ञापन
दहेज के रूप एक बुलेट गाड़ी और ढाई लाख रुपये देना तय हुआ। फिर दूल्हे पक्ष का प्रस्ताव आया कि सब नकद चाहिए, गाड़ी हम लोग खरीद लेंगे। इस पर तीन लाख रुपये दे दिया गया है। इसके अलावा फलदान का अलग खर्च है। दरवाजे पर टेंट, लाइट, बावर्ची, मिठाई समेत अन्य सामानों का भी अधिकतर भुगतान कर दिया गया।
रिश्तेदारी से लेकर गांव नगर क्षेत्र में निमंत्रण कार्ड भी बंट गया है। इसके बाद अचानक युवक ने फोन कर शादी करने से मना कर दिया है। पूछने पर ऐसा क्यों कह रहे हो। बोला बीमार चल रहा हूं। उधर, युवक पक्ष की तरफ से भी कार्ड बंट चुका है। युवती पक्ष से पिता ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, लेकिन बात नहीं बनी।
युवती पक्ष का कहना है कि युवक बीमारी का बहाना बनाकर शादी से इन्कार कर रहा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। युवती पक्ष युवक पक्ष को बुलाने की बात कह रहा है। युवक गुजरात में है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।