{"_id":"5863fbfa4f1c1b255eeeb05c","slug":"after-blanket-on-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल नहीं मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल नहीं मिलने पर प्रदर्शन
देवरिया
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कंबल नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने नगर पंचायत गेट पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। लार नगर पंचायत कार्यालय पर चिह्नित जरूरतमंदों को चेयरमैन आशा वर्मा ने कंबल दिया। कंबल नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख धरनास्थल पर पहुंचे ईओ सीताराम यादव को प्रदर्शनकारियों ने 35 जरूरतमंद महिलाओं की सूची सौंपा।
नगर प्रशासन की ओर से कंबल देने को 1000 गरीबों की सूची बनाई गई थी। बुधवार को कंबल वितरण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पहुंची महिलाओं में कुछ लोगों का नाम सूची में नहीं था। इस पर महिलाएं नाराज हो गई। नाराज महिलाओं ने नगर प्रशासन पर कंबल वितरण के लिए बनाई गई सूची में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत गेट पर प्रदर्शन करने लगी और धरने पर बैठ गई। चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि चेयरमैन और ईओ मिलकर गुपचुप तरीके से अपने चहेतों को कंबल वितरण सूची में नाम भेजे है।
इसकी वजह से गरीब लोग कंबल पाने से वंचित हो गए है। तालाबंदी की सूचना पर पहुंचे ईओ ने नाराज लोगों से वार्ता की और वंचित लोगों को कंबल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। चेयरमैन आशा वर्मा ने कहा कि नगर के कोई भी गरीब कंबल पाने से वंचित नहीं रहेगा। सूची से जो भी गरीब वंचित हुए है। उनको भी कंबल मिलेगा। कार्यक्रम में मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, रविन्द्र वर्मा, सोनू, नसीम, राजेश कुशवाहा, मनीष सिंह, पंकज सिंह, लल्लन मिश्रा, शम्श महफूज, राशिद जमाल आदि मौजूद रहे।