फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After being exposed, the masked man is expected to flee to Nepal

Deoria News: बेनकाब होने के बाद नकाबपोश के नेपाल भागने का अंदेशा

Fri, 12 Sep 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
After being exposed, the masked man is expected to flee to Nepal
खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता के मठ केशोराम में साढ़े तीन माह पहले युवक राजन की गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी शाॅर्प शूटर की पहचान के बाद उसके और रिश्तेदारों के घर दबिश दे चुकी है पुलिस

दोनों नामजद हत्यारोपियों को मिल चुकी है जमानत, मगर जेल से नहीं निकल पाए हैं बाहर



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। खजुरी करौता मठ केशोराम में साढ़े तीन माह पहले आई बरात में कुशीनगर के तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या में नकाबपोश शाॅर्प शूटर बेनकाब होने के बाद कहीं नेपाल में जाकर तो नहीं छिप गया है। पुलिस सेना के जवान के गांव और रिश्तेदारियों के घर दबिश दे रही,म गर उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने नामजद दोनों हत्यारोपियों के बयान के आधार पर नकाबपोश सेना के जवान संदीप निषाद को बेनकाब किया गया था। जब से हत्या हुई है, तबसे लेकर अब तक वह तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा है। उधर, नामजद दोनों हत्यारोपियों को जमानत भले ही मिल गई है, मगर दोनों जेल से बाहर नहीं निकले हैं।
कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बरात 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरी के यहां आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के बेहद करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी आए थे। द्वार पूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव को भोजन करते समय नकाबपोश शॉर्प शूटर ने कनपटी पर असलहा सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी थीं। इससे राजन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए थे। राजन के भाई ने गांव के निवासी पप्पू भारती और रणधीर निषाद को नामजद करते हुए नकाबपोश शाॅर्प शूटर पर हत्या का केस दर्ज राया था। पुलिस ने नामजद पप्पू भारती और रणधीर निषाद को जेल भेज दिया। दोनों की जमानत भी हो गई, मगर पुलिस नकाबपोश शाॅर्प शूटर को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दोनों नामजद हत्यारोपियों की जमानत के बाद पुलिस आननफानन नकाबपोश शाॅर्प शूटर को बेनकाब करने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि राजन की हत्या उसके ही गांव निवासी संदीप निषाद निवासी रामपुर झुरिया थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर ने की थी। सबसे खास बात यह है कि पुलिस एक माह पहले ही नकाबपोश शाॅर्प शूटर को बेनकाब कर चुकी थी, मगर खुलासा नहीं किया था। अब पुलिस ने शाॅर्प शूटर के नाम का खुलासा करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए गांव रामपुर झुरिया और उसकी रिश्तेदारियों में दबिश देने की बात कह रही है।
इसके अलावा भी पुलिस टीमें कुछ चिह्नित ठिकानों पर छापे मारने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के बाद सेना का जवान तैनाती स्थल पर गया ही नहीं है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द हत्यारोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



..


दूल्हे के पिता ने उसी समय बोला था कि नकाबपोश संदीप है

अहिरौली बाजार के रामपुर झुरिया निवासी दूल्हे मनीष गिरि के पिता दीपक गिरी और राजन जिगरी दोस्त थे। दीपक गिरी के साथ भोजन करने के दौरान ही नकाबपोश ने राजन यादव की हत्या की थी। उसकी कद-काठी देख उन्होंने उसी समय बोल दिया था कि नकाबपोश कोई और नहीं गांव का सेना का जवान संदीप निषाद है, मगर उनकी बातों को पुलिस झुठलाती रही। अंततः उनकी बात सही निकली।
राजन हत्याकांड के बाद दीपक गिरी लगातार यही कहे जा रहे थे कि नकाबपोश ब्लैक कमांडो के वेश में बरात के बीच में आया और राजन को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर भाग गया। उसकी कद-काठी देख शंका हुई थी की वह सेना का जवान संदीप निषाद है, मगर पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं थी। नामजद हत्यारोपियों पप्पू भारती और रणधीर निषाद के बयान के बाद पुलिस को विश्वास हुआ था कि नकाबपोश कोई और नहीं सेना का जवान है। हालांकि, पुलिस को यह साबित करते-करते काफी लंबा वक्त गुजर गया। अब संदीप की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से राजन के परिवार में दहशत में है।

..
कोट..

फरार चल रहे हत्यारोपी सेना के जवान की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एनबीडब्ल्यू भी जारी करा दिया गया है। अब वह पुलिस से बचकर ज्यादा दिनों तक भाग नहीं पाएगा। इसका भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह नेपाल तो नहीं भाग गया है।
-मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed