फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After assurance encompass postponed

आश्वासन के बाद धरना स्थगित

Sat, 07 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 07 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
After assurance encompass postponed
सलेमपुर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल नारेबाजी करते हुए
सलेमपुर के साहोपार गांव में चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आंदोलित लेखपालों ने चौथे दिन एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। अविलंब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुन: धरना चालू करने की चेतावनी लेखपालों ने दी।
विज्ञापन


लेखपाल चन्द्रभूषण पांडेय ने कहा कि राजस्व टीम अधिकारियों के निर्देश पर चकरोड की पैमाइश करने गई थी। लेकिन बेवजह कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए राजस्व टीम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और दस अज्ञात  लोगों पर केस तो दर्ज किया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में रूचि नहीं दिखा रही है। पुलिस की इस असहयोग रवैए से क्षुब्ध होकर लेखपाल कार्य बहिष्कार कर तीन दिनों से धरना दे रहे हैं। मामला बढ़ता देख पुलिस ने फरार चल  रहे एक आरोपी उसका गांव से मनोज कुमार को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


चौथे दिन धरने पर बैठे लेखपालों के पास एसडीएम मायशंकर यादव पहुंचे और कार्य प्रभावित होने का हवाला देेते हुए धरना समाप्त करने की बात कही। लेकिन लेखपाल धरना समाप्त करने से इंकार करते हुए स्थगित कर दिया। इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नागेश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अवधेश दुबे,  विंध्याचल मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल, नवनाथ उपाध्याय, श्रीकांत यादव, भानु  प्रताप यादव, ईश्वर  चन्द्र, विपिन चन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed