फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates opposed tahsil president

अधिवक्ताओं ने वर्तमान अध्यक्ष के विरुद्ध खोला मोर्चा

Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
advocates opposed tahsil president
अधिवक्ताओं ने वर्तमान अध्यक्ष के विरुद्ध खोला मोर्चा
विज्ञापन

भाटपाररानी। न्यायालय बहिष्कार के निर्णय पर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर ध्वनि मत से उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया। जबकि वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त ने कहा है कि वे अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतकर आए हैं। मुझे प्रदेश बार काउंसिल ही हटा सकती है। इन्हें हटाने का कोई अधिकार नहीं है।

तहसील अधिवक्ताओं ने एक अधिकारी के विरुद्ध लामबंद होकर पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। अब अधिवक्ता इसी मामले को लेकर अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त के विरुद्ध मोर्चा खोलकर न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। उधर, अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वे इससे सहमत नहीं हैं जबकि आंदोलित अधिवक्ताओं ने कहा है कि उन्होंने ध्वनि मत से अध्यक्ष को हटाकर राणा प्रताप सिंह को अध्यक्ष चुन लिया है। इस दौरान अधिवक्ता मनोज तिवारी, संजय कुमार सिंह, विजय प्रताप तिवारी, चंद्रभान प्रसाद, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, संजय गिरी, देवता शरण तिवारी, महेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव प्रकाश गुप्त, बृजराज सिंह, नागेश दुबे पूर्व अध्यक्ष, प्रमोद कुमार तिवारी, संदीप सिंह, सुधांशु, देवता शरण तिवारी, आनंद मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजय पांडेय, मृत्युंजय शाही, सुशील कुमार ओझा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, बृजेश कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed