{"_id":"667dc89a750f2e875901ec07","slug":"advocates-jam-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-128865-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ताओं ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ताओं ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर नारेबाजी की
Fri, 28 Jun 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बार संघ रुद्रपुर ने सड़क जाम कर नारेबाजी कीफोटो- संवाद
फोटो समाचार
डीएम के तबादले की मांग पर अड़े, तहसीलदार को सौंपा पत्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। डीएम और वकीलों के बीच चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को बार संघ ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। वकीलों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर डीएम के तबादले की मांग की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। तबादला होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखने के लिए कहा।
बृहस्पतिवार की दोपहर तहसील के सामने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम किए वकीलों ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से जिलाधिकारी द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार से वकीलों में आक्रोश है। एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं की मांग पर शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यदि डीएम का तबादला नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन होगा। वकीलों के सड़क जाम करने से चारपहिया वाहनों को बाईपास होकर जाना पड़ा।
पत्रक देने वालों में बार संघ के अध्यक्ष सभामणि मिश्र, आनंद शंकर मणि, सत्यप्रकाश सिंह, सुधांशु मौलि ओझा, बृज बिहारी पांडेय, राजेश तिवारी, आनंद सिंह, कृष्णमूर्ति, बालेन्दु पांडेय, अशफाक अहमद, रामेश्वर मणि, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।