फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates boycotted SDM court and raised slogans

Deoria News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का किया बहिष्कार, की नारेबाजी

Fri, 17 Jan 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted SDM court and raised slogans
रुद्रपुर। तहसील प्रशासन पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर नारेबाजी की। मुख्य गेट पर बैठक कर मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर बहस के बिना ही पत्रावलियों को खारिज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि उपजिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में विवादित पत्रावलियों को बिना बहस के ही खारिज कर दिया जा रहा है। बिना दोनों पक्ष की सुनवाई के लेखपाल और कानूनगो की आख्या पर रिपोर्ट लगा दी जा रही है। खतौनी में त्रुटियों और नामांतरण में तहसील प्रशासन की गलतियों पर कोई सुनवाई नहीं करते हुए निपटारा किया जा रहा है। जिसको बार संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। नामांकन प्रक्रिया में तीन माह से अधिक का समय लग रहा है। जिससे वादकारी परेशान है। इस दौरान शशिभूषण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रमेश मणि त्रिपाठी, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, सभा मणि, विश्व विजय मल्ल, सौरभ गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed