{"_id":"62b3597489a4de54e47ec345","slug":"advocate-boycotted-court-of-judicial-tahsildar-deoria-news-gkp4412657108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार न्यायिक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार न्यायिक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

देवरिया। सदर तहसील के तहसीलदार न्यायिक के विरोध में बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से उनके स्थानांतरण की मांग की है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुलकिशोर तिवारी ने आरोप लगाया कि तहसीलदार न्यायिक जबसे देवरिया सदर तहसील में आए हैं, न्यायालय की वाद पत्रावलियों के निस्तारण में मनमानी की जा रही है। अनावश्यक टिप्पणी दर्ज किए जाने से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे वादकारियों एवं अधिवक्ताओं का नुकसान हो रहा है। कई बार संगठन की ओर से वार्ता के बावजूद उनके रवैए में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। ऐसे में संगठन जिलाधिकारी से उनके अन्यत्र स्थानांतरण की मांग करता है। कार्य बहिष्कार करने वालों में अजय श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, शशिप्रकाश मणि, संतोष पाठक, संतोष गौड़, कन्हैया मिश्र, रमाशंकर मिश्रा, विष्णु मद्धेशिया, रामशरन यादव, पूजा पांडेय, कमल मणि, विनय पांडेय, राकेश कुमार मल्ल, शंभूनाथ सिंह, सामंत मिश्रा, बेचू चौहान, नर्वदा चौहान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।