{"_id":"6178495a65529d79962537cf","slug":"ado-panchyat-deoria-news-gkp4143468114","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक शौचालयों की जीओ टैगिंग में मिली लापरवाही, मानदेय न देने पर सीडीओ ने दिया निर्देश
पेंशन, शादी अनुदान, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी केेंद्रों के निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को पेंशन, शादी अनुदान, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों की जीओ टैगिंग में लापरवाही पर आठ एडीओ पंचायत और मानदेय भुगतान न करने पर तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
वृद्धावस्था पेंशन में विकास खंड बनकटा, भटनी, देसही देवरिया, लार, पथरदेवा, सलेमपुर एवं तरकुलवा में बीडीओ के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लंबित मिले। सीडीओ ने दो दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। पथरदेवा में सबसे अधिक प्रकरण लंबित होने के कारण श्रीराम प्रकाश त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी को चेतावनी दी। बनकटा, भटनी, भाटपाररानी, देसही देवरिया, गौरीबाजार, पथरदेवा एवं सलेमपुर ब्लॉक में वृद्धावस्था पेंशन की हार्ड कापी लंबित पाए जाने पर शीघ्र जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। शादी अनुदान में ब्लॉक भागलपुर, भाटपाररानी, गौरीबाजार, पथरदेवा, लार एवं तरकुलवा में प्रकरण पोर्टल पर लंबित मिलने पर दो दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर लंबित प्रकरण का निस्तारण न होने पर संबंधित ब्लाक के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के लिए पत्रावली प्रस्तुत करें। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा में लार, भागलपुर, तरकुलवा, भटनी, देसही देवरिया ब्लाक में अभी छत नहीं लगा पाया गया। बीडीओ को एक सप्ताह में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
सामुदायिक शौचालय में विकास खंड-भागलपुर, बनकटा, भटनी, भाटपाररानी, देसही देवरिया, गौरीबाजार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना की जीओ टैग में प्रगति खराब मिलने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। निर्मित सामुदायिक शौचालयों के हस्तांतरण एवं सामुदायिक शौचालयों में कार्य करने वाली महिला समूह के सदस्य को मानदेय का भुगतान न किए जाने पर भटनी, बैतालपुर, सलेमपुर ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पंचायत भवन निर्माण के संबंध में बीडीओ को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि प्रति सप्ताह एक पंचायत भवन अवश्य पूर्ण हो।