{"_id":"68a4dcb523f08d750f05a397","slug":"admission-started-for-the-new-session-of-mbbs-37-students-took-admission-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-161184-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एमबीबीएस के नए सत्र में प्रवेश शुरू, 37 छात्रों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एमबीबीएस के नए सत्र में प्रवेश शुरू, 37 छात्रों ने लिया दाखिला
Wed, 20 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में छात्रों के अभिलेखों की जांच करते प्रवेश समिति के सदस्य। स्रोत कॉलेज प्रशासन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025-26 बैच में छात्रों के दाखिला शुरू हो गया है। अब तक 37 छात्र पहुंचे। इसमें तीन ऑल इंडिया और 34 छात्र स्टेट कोटा के छात्र हैं। प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनका नामांकन किया गया। का गठन कर दिया गया है। प्रवेश का कार्य एक हफ्ते चलेगा। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नीट यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। इसमें आल इंडिया कोटा की 15 सीटें हैं, जबकि प्रदेश के कोटा की 85 सीटें हैं। प्रवेश के लिए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देशन में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी अध्यक्ष प्रो. जमाल हैदर तथा सह नोडल अधिकारी डॉ. प्रांशु पांडेय हैं, जबकि सदस्य डॉ. प्रियंका राय, डॉ. जयंत राय, डॉ. प्रेम प्रकाश भारती हैं। प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रदेश के कोटा के 23 छात्र अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। कार्यालय के सहयोगी अजीत पाल, मुकेश वर्मा, अनुराधा गुप्ता, धर्मेश दुबे, विद्यासागर मिश्रा ने कमेटी का सहयोग किया। उन्होंने छात्राें के फार्म भरवाएं और अन्य अभिलेखों को पूरा कराया। इसके बाद छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद बारी-बारी से छात्र प्रवेश समिति के सामने उपस्थित हुए। इसके बाद उनका नामांकन किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025-26 बैच में प्रवेश शुरू हो गया है। पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। अब तक 37 छात्रों का नामांकन हुआ है। इसमें तीन ऑल इंडिया और 34 स्टेट कोटा के छात्र हैं।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025-26 बैच में प्रवेश शुरू हो गया है। पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। अब तक 37 छात्रों का नामांकन हुआ है। इसमें तीन ऑल इंडिया और 34 स्टेट कोटा के छात्र हैं।
विज्ञापन