Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration Removes Roadside Shops to Ease Traffic Jam in Salempur

देवरिया: सलेमपुर में जाम पर प्रशासन सख्त, सुबह पांच बजे हटवाईं सब्जी की दुकानें; वाहनों को सीधे मंडी भेजा

Sat, 28 Nov 2026 05:32 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 28 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

सलेमपुर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने शनिवार सुबह पांच बजे से अभियान चलाया। नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांधी चौक से रेलवे स्टेशन गेट तक सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों को हटवाया। सब्जी लदे रिक्शा और अन्य वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के बजाय सीधे मंडी में प्रवेश कराया गया। अमर उजाला की ओर से लगातार तीन दिन तक चलाए गए अभियान के बाद हुई इस कार्रवाई से शनिवार सुबह गांधी चौक से अस्पताल गेट तक यातायात सुचारु रहा।

विज्ञापन
Administration Removes Roadside Shops to Ease Traffic Jam in Salempur
जाम की समस्या खत्म करने के लिए लोगों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सलेमपुर उपनगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने अब सुबह से ही सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को सूरज निकलने से पहले ही नगर पंचायत और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गांधी चौक पर पहुंच गई। सड़क पर सब्जी की दुकानें सजने से रोकने के साथ ही फुटपाथ और सड़क पर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों को हटाया गया। प्रशासन की इस पहल से शनिवार सुबह गांधी चौक से अस्पताल गेट तक आवागमन सुचारु रहा और सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन

Trending Videos

गांधी चौक से रेलवे स्टेशन गेट तक सुबह होते ही सड़क के दोनों किनारों पर सब्जी की दुकानें सज जाती हैं। सब्जी खरीदने वालों की भीड़ और सड़क पर खड़े वाहनों के चलते आवागमन बाधित हो जाता है। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसका खामियाजा राहगीरों के साथ मरीजों और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ता है। बीते बुधवार को जाम में फंसने के कारण कपूरी गांव निवासी बीमार वृद्ध कलाधर मणि त्रिपाठी की मौत का मामला सामने आने के बाद जाम की समस्या एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन घटनाओं को देख अमर उजाला ने लगातार तीन दिन तक अभियान चलाकर प्रशासन को जागरूक किया। इसके बाद शनिवार सुबह करीब पांच बजे नगर पंचायत के दर्जनों कर्मचारी जेसीबी और कूड़ा उठाने वाले वाहनों के साथ गांधी चौक पहुंच गए। इसी बीच एसएसआई अशफाक अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांधी चौक पर बैरिकेडिंग कर सब्जी लेकर आने वाले रिक्शा और अन्य वाहनों को सड़क पर खड़ा होने से रोक दिया गया। उन्हें सीधे मंडी में प्रवेश कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने गांधी चौक से रेलवे स्टेशन गेट तक पैदल गश्त कर दुकानदारों को सड़क किनारे दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी। कुछ फुटकर दुकानदारों ने कार्रवाई को लेकर पुलिसकर्मियों से बातचीत भी की।

विज्ञापन

वहीं, स्थानीय स्थायी व्यापारियों ने जाम से आम लोगों को होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए सड़क पर दुकानें न लगने देने की मांग की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम पूरे मार्ग पर निगरानी करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed