फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration determined to rejuvenate basic schools: Anil Kumar

बेसिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए प्रशासन संकल्पित : अनिल कुमार

Sat, 16 Mar 2024 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Administration determined to rejuvenate basic schools: Anil Kumar
- राज्य व मंडल में स्थान अर्जित करने वाले छात्र हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। शिक्षकों व ग्राम प्रधानों के समन्वय से बेसिक स्कूलों का कायाकल्प शिक्षा में सुधार का एक सराहनीय कदम है। एसएमसी के नियमित बैठक से बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ शैक्षिक समस्याओं के निराकरण में सहयोग मिलेगा।

उक्त बातें ब्लाॅक संसाधन केंद्र गौरी बाजार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि पीडी अनिल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक हैं। शिक्षक-प्रधान अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षा में सुधार की गति को तेज कर सकते हैं। वहीं निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ ड्रेस खरीदने के लिए डीबीटी से सीधे उनके खाते में धन भेजा जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए, ताकि उन्हें शिक्षण कार्यों में किसी गतिरोध का का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व खेल प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर अव्वल आए बेसिक छात्रों को पीडी अनिल कुमार, बीईओ पंकज कुमार सिंह व चेयरमैन प्रदीप मद्देशिया ने पुरस्कृत किया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी लोग झूम उठे। कार्यक्रम को बीईओ पंकज कुमार सिंह, विनय जायसवाल, आदित्य सिंह, जयशिव चंद, उपेंद्र उपाध्याय, कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed