{"_id":"61d9c5f58202121be4386342","slug":"administration-attack-on-hoardings-deoria-news-gkp422985474","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगते ही कचहरी चौराहे पर सदर एसडीएम ने राजनीतिक दलों के लगे हुए होल्डिंग बैनर को
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग
राजनैतिक दलों से जुड़े विज्ञापन हटवाने के लिए पालिका ने गठित की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होते ही शहर में नगर पालिका प्रशासन राजनैतिक दलों से जुड़े बैनर-पोस्टर उतारने में जुट गया। सिविल लाइंस रोड पर लगे अधिकांश नेताओं के होर्डिंग उतार दिए गए। अन्य मार्गों पर भी राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम जारी रहा।
पिछले दो महीने से शहर में चल रही विशेष राजनीतिक गतिविधियों की वजह से सड़कों के किनारे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडों की बाढ़ सी आ गई थी। तमाम राजनीतिक दलों ने दीवारों को भी रंग दिया है। शनिवार को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही नगर पालिका ने कर्मचारियों की टीम गठित कर राजनैतिक दलों से जुड़े बैनर, पोस्टर उतारने का काम शुरू कर दिया। दोपहर बाद आचार संहिता लागू होने की खबर आते ही इसमें तेजी बरती गई। शाम तक शहर के सभी मार्गों से प्रचार सामग्री हटाई नहीं जा सकी थी। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि रविवार शाम तक शहर के सभी जगहों पर लगे होर्डिंग, बैनर हटवा दिए जाएंगे। जिन लोगों ने छत पर होर्डिंग लगाया है अगर वह खुद नहीं हटाते हैं तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
आचार संहिता लागू होते ही सख्त हुआ प्रशासन
रुद्रपुर। यूपी में चुनाव आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने को सख्त दिखा। शनिवार की शाम प्रशासन ने नगर के चौराहों पर लगे पार्टी के नेताओं के होर्डिंग, बैनर को उतरवा दिया। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील गेट, बस स्टेशन, इमामबाड़ा, खुजहा चौराहा, आदर्श चौराहा, मुख्य बाजार, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर लगे बैनर को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उतरवा दिया। एसडीएम ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। क्षेत्र के सभी चौराहों से होर्डिंग, बैनर हटा दिए जाएंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
फोटो समाचार
सलेमपुर में होर्डिंग्स, बैनर उतारे गए
सलेमपुर। चुनाव की तिथि घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। इसको लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को नगर में लगे राजनितिक दलों के बैनर, होर्डिंग्स व पोस्टर उतारे गए। सोहनाग रोड से लेकर मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े होर्डिंग्स व बैनर को जेसीबी के द्वारा उतारे गए। इस दौरान ज्वांइट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि सिंह, कोतवाल नवीन कुुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।