{"_id":"65395d6649b9794e3d0f5644","slug":"aditya-became-a-chemist-in-the-geological-survey-of-india-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-11358-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण में केमिस्ट बने आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण में केमिस्ट बने आदित्य
Wed, 25 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र के पांडे माझा निवासी आदित्य द्विवेदी का चयन भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अधीन भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में सहायक केमिस्ट के पद पर हुआ है। आदित्य के चयन से क्षेत्र में खुशी है। परिवार में जश्न का माहौल है।
पांडेमाझा निवासी शिवदत्त दुबे के बड़े पुत्र शरदेंदु द्विवेदी के होनहार बालक आदित्य द्विवेदी वर्तमान में गुजरात में बीटेक करने के बाद नौकरी कर रहे थे। वहां से वह साथ-साथ एमटेक की पढ़ाई भी कर रहे थे। बीते सितंबर माह में उनका चयन उत्तर प्रदेश राज्य के अधीन संचालित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर हुआ। इसी बीच 18 अक्तूबर को उन्हें भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में सहायक केमिस्ट के पद पर चयन का पत्र मिला। आदित्य के चाचा अमरेंद्र द्विवेदी, संगम धर द्विवेदी, हरे राम द्विवेदी, अश्वनी द्विवेदी, विधायक जयप्रकाश निषाद,अजीत द्विवेदी,सत्राजीत मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने आदित्य को बधाई दी है।