{"_id":"5863fc4e4f1c1b741aeecdd0","slug":"action-was-fast-to-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक बनाने की लड़ाई हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक बनाने की लड़ाई हुई तेज
देवरिया
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खुखुन्दू में ब्लॉक के लिए समर्थन मांगते संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने खुखुंदू को ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर बुधवार को बाइक रैली निकाली। 31 दिसंबर से बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुखुंदू को ब्लॉक बनाने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रहे हैं।
रैली में शामिल लोगों ने गांव-गांव जाकर लोगों को खुखुंदू के ब्लॉक बनने से मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। समिति के सदस्य सुबह से शिवाजी इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र होने लगे थे। 11 बजे से संघर्ष समिति के संरक्षक नथुन राय के नेतृत्व में रैली निकली।
बाइक रैली पड़ौली, महराजपुर, गांगी, नूनखार, गुलाली परसिया, अघैला,सिसई, मंगराइच, बैदौली, कोला, पड़री झिल्लीपार, महुई पांडेय सहित अन्य गांव होते हुए खुखुंदू चौराहे पर समाप्त हुई। नथुन राय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की जनता के साथ छल किया है।
विज्ञापन
ब्लॉक की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी घोषणा न होना दुर्भाग्य पूर्ण हैं। रैली में चंद्रमोहन राय, सोबराती किदवई, अनवर अली, लियाकत अहमद, राधेश्याम गुप्ता, श्यामनरायण शर्मा, शफीक और स्नेही आदि शामिल रहे।