{"_id":"6923408262952568df0ab5b5","slug":"action-taken-against-five-for-beating-up-people-who-refused-to-play-dj-deoria-news-c-208-1-deo1010-168638-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीजे बजाने से मना करने वालों की पिटाई मामले में पांच पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीजे बजाने से मना करने वालों की पिटाई मामले में पांच पर कार्रवाई
Sun, 23 Nov 2025 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव में पांच दिन पहले बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में बज रहे डीजे बंद कराने गए एक परिवार के लोगों को डीजे बजाने वालों ने पीट दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पक्ष की निर्मला देवी पत्नी स्व. रामकृपाल ने एसपी संजीव सुमन को शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे बगल के ही राजा के घर बर्थ-डे था। वहां दो दिन पूर्व से डीजे बजाया जा रहा था।
बहू व बेटा अर्जुन ने दरवाजे पर डीजे बजाने से मना किया तो आरोपियों को यह नागवारा लगा। उन लोगों ने घर में घुसकर अर्जुन और उसकी पत्नी को पीट दिया। अर्जुन के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद एसपी से शिकायत की। एसपी संजीव सुमन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाल को फोनकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने गांव की विद्यावती देवी, शिखा, राजा, राजनाथ व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी किशन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।