फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   action on 12 in filling sindoor matter

Deoria News: किशोरी की मांग में सिंदूर डलवाने के 12 आरोपियों का चालान

Sat, 24 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
action on 12 in filling sindoor matter
-क्षेत्र के एक गांव में आई बारात के दौरान युवक और किशोरी दिखे थे आपत्तिजनक स्थिति में
विज्ञापन

-गांव के मनबढ़ों ने जबरिया शादी कराई तो किसी ने बना ली थी वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मांग में उसी गांव के कुछ मनबढ़ों ने पड़ोस के गांव के एक युवक से जबरदस्ती सिंदूर लगवा दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की ननिहाल बगल के गांव में है। 18 फरवरी को किशोरी की पटीदारी में बरात आई थी। किशोरी की ननिहाल का एक युवक रिश्तेदारी में उसके घर आया था। आसपास के घरों की महिलाएं व अन्य लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इस बीच देर रात में किशोरी और उसकी ननिहाल के गांव के एक युवक को गांव के कुछ युवकों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद किशोरी और युवक को पकड़ कर पिटाई की। मनबढ़ युवकों ने युवक के माता-पिता को बुलाया और उनकी मौजूदगी में युवक से किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर डलवाया। उन लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है़ कि युवती अपने सिर को हाथों से छुपा रही है। गांव के मनबढ़ युवती के हाथों को पकड़कर हटाते हुए युवक से उसकी मांग में सिंदूर लगाने का दबाव बना रहे हैं। मनबढ़ युवक जबरदस्ती युवती की मांग में सिंदूर डलवा रहे हैं। इस मामले में तरकुलवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के विशाल राजभर, छोटू राजभर, मृत्युंजय राजभर, विशाल यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed