फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Action against three engineers causes uproar

Deoria News: तीन अभियंताओं पर कार्रवाई से हड़कंप

Sat, 19 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Action against three engineers causes uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में सड़क निर्माण में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। करीब 19 करोड़ रुपये के इस घोटाले में तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
जांच की आंच तत्कालीन अधीक्षण अभियंता और चीफ इंजीनियर तक भी पहुंचती नजर आ रही है। इससे इंजीनियरों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घोटाला तीन अलग-अलग मामलों से जुड़ा है। पहला मामला करुअना-परसिया मार्ग के निर्माण से जुड़ा है। इस मार्ग के लिए स्वीकृत 9.7 करोड़ की राशि को अन्य मार्ग पर खर्च कर दिया गया। इससे न तो संबंधित सड़क का निर्माण पूरा हो सका और न ही ठेकेदार को भुगतान किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मामला वर्ष 2021 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से जुड़ा है। वीआईपी दौरे के लिए विभागीय अभियंताओं द्वारा फर्जी एस्टीमेट तैयार कर 4.27 करोड़ की मांग भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में खर्च की गई राशि की वैधता पर सवाल उठते रहे हैं। दूसरा मामला विश्व बैंक से वित्तपोषित एक सड़क परियोजना का है, जिसका निर्माण कार्य एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा किया जाना था। बावजूद इसके, विभागीय अभियंताओं ने तथ्यों को छुपाकर उसी परियोजना पर पीडब्ल्यूडी से 6.8 करोड़ का भुगतान भी ले लिया।
इन गंभीर मामलों को लेकर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अनिल जाटव को निलंबित करने की संस्तुति शासन से की गई है। साथ ही सहायक अभियंता सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता राम गणेश पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त, एक्सईएन कमल किशोर, तत्कालीन एई संजय कुमार राय (सेवानिवृत्त), जेई साहब हुसैन और अनूप सिंह के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

घोटाले की परतें खुलने के साथ ही विभागीय जांच तेज कर दी गई है। शासन स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed