फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused sent to jail

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 31 Mar 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
accused sent to jail
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

खुखुंदू। होली के दिन खाना पकाने के बहाने घर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया। हालांकि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, वीडियो बनाकर धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने आरोपी को गांव के तिराहे से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी सोमवार को होली पर्व पर पड़ोस में खाना पकाने गई थी। इसी दौरान परिवार का युवक उससे जोर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी आरोपी के चंगुल से किसी तरह बचकर भाग निकली। आरोपी ने किशोरी के भागने का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। सूचना के बाद मौके पर एएसपी राजेश कुमार भी पहुंचे थे। पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर पड़ोसी आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, वीडियो बनाकर धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि आरोपी बलराम सिंह को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमे की विवेचना सलेमपुर सीओ कपिलमुनि सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed