{"_id":"605249d78ebc3edbef0a8a44","slug":"accused-of-thraetening-booked-deoria-news-gkp388754850","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को जेल से धमकी देने वाले बदमाश पर मुकदमा, मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को जेल से धमकी देने वाले बदमाश पर मुकदमा, मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार को जेल से धमकी देने वाले बदमाश पर मुकदमा, मोबाइल बरामद
देवरिया। महाराजगंज के ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश के खिलाफ प्रभारी कारागार पाल राजेश कुमार ने कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस मोबाइल काल डिटेल के जरिए मामले तक पहुंचने में जुट गई है।
प्रभारी कारागारपाल राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जेल में बंद कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकी निवासी संदीप उर्फ गोविंद के खिलाफ 42 कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के मामले में जिला कारागार बैरक नंबर 17 में निरुद्ध बदमाश ने मंगलवार की सुबह चार बजे महराजगंज जिले के ठेकेदार शिवभूषण उर्फ चचंल चौबे पुत्र कौशल किशोर चौबे के मोबाइल पर फोन किया था। बदमाश ने ठेकेदार से जमानत पर छुड़वाने की बात कही थी। उसने धमकी दी थी कि ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने पड़ेगा। ठेकेदार ने जमानत कराने में असमर्थता जताई तो उसने कई बार फोन कर देख लेने की धमकी दिया। इसके बाद ठेकेदार ने जिला कारागार के जेल अधीक्षक को जानकारी दी। उन्होंने बैरके की तलाशी कराई। इसके साथ ही बदमाश से घंटों पूछताछ की। उसने जमानत कराने की बात कहीं थी। ठेकेदार ने इसकी जानकारी देवरिया जिले के डीएम और एसपी को मोबाइल से देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई।
दोनों की जेल में हुई थी दोस्ती
देवरिया। महराजगंज जिले के ठेकेदार शिवभूषण उर्फ चंचल चौबे से देवरिया जेल में बंद संदीप की मुलाकात गोरखपुर जेल में कुछ समय पहले हुई थी। दोनों किसी मामले में जेल में बंद थे। जेल के सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो धमकी देेने के आरोपी संदीप ने ठेकेदार से अपने मुकदमे की पैरवी करने की बात को स्वीकार किया है। आर्थिक हालत खराब होने के कारण उसने धमकी देकर ठेकेदार से पैसे की मांग की है।