फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of sexually exploiting a widow on the pretext of marriage

Deoria News: शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण करने का आरोप

Wed, 06 May 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually exploiting a widow on the pretext of marriage
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक चार साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

विधवा का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वह दो बच्चों की मां है। पति की मौत हो चुकी है। इसी दौरान आरोपी युवक उसके संपर्क में आया। सहारा देने का भरोसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी चार साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो साल से पत्नी की तरह हरियाणा के गुरुग्राम में अपने साथ रखा। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने न केवल शादी से इन्कार कर दिया, बल्कि पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट भी की गई।
कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रघुबीर पर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायती पत्र पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed