फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of sexual abuse and abortion arrested

Deoria News: यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse and abortion arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की युवती का यौन शोषण और बिना सहमति गर्भपात कराने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
रामपुर के कारखाना थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने एसपी विक्रांत वीर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि अक्टूबर 19 में एक युवक उनके संपर्क में आया। इसके बाद शादी का झांसा देने लगा। वह उसकी बातों में आ गई और युवक उसका यौन शोषण करने लगा। इससे वह गर्भवती हो गई। शादी का दबाव बनाने पर अपने पिता के प्रभाव का इस्तेमाल कर गर्भपात करवा दिया। 70 हजार रुपये नकद तथा एटीएम से एक लाख 20 हजार रुपये और एक सोने की चेन ले ली।
विज्ञापन

इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर थाने पर बुलाकर जबरदस्ती सुलह-समझौता कराकर 65 हजार रुपये दिला दिए। इसके बाद कुछ दिन पहले एसीपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विक्रांत वीर ने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सदर कोतवाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed