{"_id":"687fda718e4401c5b502f033","slug":"accused-of-robbing-woman-in-moving-train-arrested-from-nonapar-station-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158993-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट का आरोपी नोनापार स्टेशन से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट का आरोपी नोनापार स्टेशन से गिरफ्तार
Wed, 23 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। रेलवे पुलिस ने नोनापार रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन में बुजुर्ग महिला से मारपीट व लूटपाट के आरोपी बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाने मुड़ियारी गांव निवासी शुभम गोंड़ को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बिहार प्रांत के मैरवा इलाके का रहने वाला है। उसके पास से लूट की गई नकदी व गहने बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, आरोपी का दूसरा साथी फरार है। उसकी रेलवे पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव निवासी आफीता निशा की बेटी और ननद की शादी बिहार के मैरवा में हुई हैं। ननद के बुलाने पर आफीता 12 जुलाई को मैरवा के लिए घर से निकली।
विज्ञापन
बेटे ने मां आफिता को मऊ-भटनी-छपरा पैसेंजर में बैठाकर घर लौट गया। ट्रेन के भटनी रेलवे स्टेशन से छूटने के कुछ देर बाद ही दो युवक महिला के पास पहुंचे और बेवजह उलझ गए। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने बोगी में अन्य यात्रियों के न होने का फायदा उठाकर महिला को पीटना शुरू कर दिया।
बाद में बोगी का फाटक बंद कर आरोपियों ने महिला से नकदी, गहने लूट लिए। मंगलवार को मुखबिरों की सूचना पर भटनी एसओ जीआरपी आदित्य सिंह को सूचना मिली कि एक शातिर लुटेरा नोनापार रेलवे स्टेशन पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। एसओ ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। बाद में टीम ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी को उसके कब्जे से बुजुर्ग महिला से लूटे गए पीली धातु के टॉप्स, लॉकेट, सफेद धातु की पायल तथा 18 सौ नकद बरामद कर जब्त कर लिया।
बरामद समान की कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाने मुड़ियारी गांव निवासी शुभम गोंड़ के रूप में हुई। जीआरपी एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन में बुजुर्ग महिला के साथ लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लूटी गई नकदी व समान भी बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।