{"_id":"64f99648ff0e0a9cfe0463da","slug":"accused-of-molestation-exploitation-on-two-officials-of-teachers-union-in-deoria-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: देवरिया में शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, महिला ने DM को लिखा गुमनाम पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: देवरिया में शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, महिला ने DM को लिखा गुमनाम पत्र
Thu, 07 Sep 2023 02:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:52 PM IST
सार
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। पुलिस भी प्रकरण की जांच कर रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया। एक शिक्षिका ने शिक्षक संघ संबंध बनाने के दो पदाधिकारियों और एक खंड शिक्षाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने मामले की शिकायत डीएम को गुमनाम पत्र भेजकर की है। पत्र में लिखा है कि गैरहाजिर होने पर शिशिकाओं से वसूली की जाती है। पत्र में शिक्षिका ने अपनी आपबीती भी बताई है। डीएम ने मामले की जांच बीएसए को सौंपी है। बीएसए ने बताया कि आरोपों की विभागीय और थाना स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता शिक्षिका ने अपना गोपनीय रखते हुए पत्र में लिखा है कि दो पदाधिकारी उसका अंतरजनपदीय स्थानांतरण हो गया है। उसने जिलाधिकारी, एसपी, बीएसए सहित आला अफसरों से शिकायत कर जिले की कुछ शिक्षिकाओं की पीड़ा बताई है।
विज्ञापन
शिक्षिका ने पत्र में लिखा है कि वह जिले के एक ब्लॉक में पिछले कई वर्षों से कार्यरत थी। एक बार शिक्षक संघ के दो पदाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी उसे अपने साथ एक होटल में विद्यालय के काम का बहाना बनाकर ले गए थे। यहां पर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। खंड शिक्षाधिकारी ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। कहा था कि किसी को बताया तो सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सप्ताह भर और झेलिए मुश्किलें, फिर कैंट स्टेशन पर नहीं तरसाएंगी ट्रेनें
शिक्षिका ने लिखा है कि संगठन के पदाधिकारी अधिकारियों की शह पर विद्यालय छोड़कर घूमते रहते हैं। वे महिला शिक्षकों को चिह्नित कर खंड की जांच शिक्षाधिकारी को जानकारी देते हैं। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी उन महिला शिक्षकों के विद्यालय का निरीक्षण करते हैं। फिर दलालों से एक दिन की अनुपस्थिति पर 1500 रुपये, एक सप्ताह न आने पर 4500 रुपये की मांग करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जालसाजी के मामलों में पहले भी घिर चुके हैं बैंककर्मी, ग्रामीण खाताधारकों को बनाते हैं निशाना
दोनों पदाधिकारी कई वर्षों मिलकर महिला शिक्षिकाओं को डराते-धमकाते हैं और अधिकारियों के पास भेजते हैं। शिक्षिका ने लिखा है कि उसने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए इन तीनों को पांच हजार रुपये दिए से उसके थे। उसने दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।