{"_id":"687bdd77e2cc93a0f70abe25","slug":"accused-of-making-comments-on-former-cm-makes-video-viral-and-apologizes-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158689-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूर्व सीएम पर टिप्पणी करने के आरोपी ने वीडियो वायरल कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूर्व सीएम पर टिप्पणी करने के आरोपी ने वीडियो वायरल कर मांगी माफी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक ने माफी मांग ली है। शुक्रवार को मदनपुर थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी युवक ने शनिवार को माफी मांगने का वीडियो वायरल किया। इसमें वह पूर्व सीएम से माफी मांगता दिख रहा है।
मदनपुर पुलिस ने सपा के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव की तहरीर पर मदनपुर क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी 28 वर्षीय अमरेश त्रिपाठी पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर मानहानि करने और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से वायरल कर समाज में शांतिभंग करने की कोशिश करने के आरोप में केस कर लिया है। अनिरुद्धाचार्य और पूर्व सीएम अखिलेश के बीच एयरपोर्ट पर श्रीकृष्ण के पहले नाम को लेकर हुई बहस की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक ने अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह पर टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।