फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of killing wife sent to jail

पत्नी की हत्या का आरोपित जेल भेजा गया

Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing wife sent to jail
पत्नी की हत्या का आरोपित जेल भेजा गया
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय गांव में पत्नी की गला काटकर हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात बृहस्पतिवार की दोपहर में हुई थी। मृतका के पिता ने तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने मृत महिला के पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं, हत्या आरोपित पति को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
धनौती राय गांव निवासी जय गोविंद यादव की शादी छह साल पहले बरसीपार गांव निवासी गुलाब यादव की बेटी शांति देवी (32) के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर शांति देवी मतदान कर घर लौटी। कुछ देर बाद किसी बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया और बहस होने लगी। आरोप है कि जय गोविंद ने कमरे से बेटे, बेटियों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद शांति देवी का शव मिला। गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद पति, पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता गुलाब यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पति जय गोविंद, सास जयपाती देवी व ससुर उमालाल यादव पर दहेज के लिए प्रताड़ित व हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जय गोविंद का सीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद उसका चालान कर दिया। कार्रवाई की जानकारी कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed