{"_id":"6939d805f98b79cc5907d930","slug":"accused-of-fraud-in-the-name-of-sending-people-abroad-arrested-taken-away-by-mumbai-police-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169784-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, साथ ले गई मुंबई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, साथ ले गई मुंबई पुलिस
Thu, 11 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
लार रोड। विदेश भेजने के नाम पर मुंबई में लाखों रुपये की ठगी करने वाले धरमेर गांव के युवक को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। युवक के पास से कई लोगों के मोबाइल नंबर, आधार व वोटर कार्ड आदि भी मिले हैं।
मईल थाना क्षेत्र के धरमेर निवासी संतोष यादव चार साल पहले पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई गया था। वहां विदेश भेजने वाले गिरोह के संपर्क में आ गया। चर्चा है कि मुंबई के कांदीबली इलाके में रहकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर गुमराह करने लगा।
इस दौरान कई युवकों से ठगी के बाद वहां से गायब हो गया। ठगी के शिकार लोगों ने कांदीबली थाने में धोखाधड़ी करने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत की। महाराष्ट्र पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को कांदीबली थाने में लाकर पूछताछ की तो पकड़े गए युवकों ने संतोष यादव का नाम और मोबाइल नंबर बताया।
विज्ञापन
सर्विलांस के आधार पर मुंबई पुलिस बुधवार सुबह मईल थाने पहुंची। यहां से चौकी सिपाही प्रदीप कुशवाहा और रोहित यादव को साथ लेकर आरोपी युवक के घर धरमेर गांव पहुंची। पुलिस ने युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया और मईल थाने ले गई। वहां पूछताछ के बाद युवक को साथ लेकर दोबारा उसके घर पहुंची।
इस बार युवक के घर से कुछ लोगों के मोबाइल नंबर, ठगी के शिकार लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। हालांकि महाराष्ट्र से आए पुलिस कर्मियों ने इस विषय में कुछ खास जानकारी देने से इंकार कर दिया।
सीओ बरहज राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महाराष्ट्र से पुलिस धरमेर गांव के युवक को गिरफ्तार करने आई थी। युवक पर महाराष्ट्र में ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वही पुलिस पूछताछ भी करेगी।