{"_id":"6a528a7c875f650c8f03046f","slug":"accused-of-destroying-crops-by-cutting-canals-deoria-news-c-208-1-deo1035-186607-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहर काटकर फसल बर्बाद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहर काटकर फसल बर्बाद करने का आरोप
Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बघड़ा महुआरी गांव में कुछ किसानों ने एक व्यक्ति पर गौर नहर को काटकर 20 बीघा धान की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के वकील कुशवाहा, सुरेश शर्मा, रामाशीष सिंह, सुनील सिंह, गिरीश नारायण गुप्ता, संतोष प्रजापति व पिंटू सिंह आदि ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उनके गांव के एक व्यक्ति ने मछली पालन के लिए पोखरी का पट्टा पर लिया है।
आरोप है कि वह आए दिन नहर को काटकर पोखरी में पानी भरते हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद