फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of demanding bribe in the name of certificate

Deoria News: प्रमाणपत्र के नाम पर घूस मांगने का आरोप

Tue, 30 Dec 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding bribe in the name of certificate
सलेमपुर। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को टीम ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

हालांकि वायरल ऑडियो के सत्यता की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। सलेमपुर कस्बा निवासी सादिक अली ने डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके गांव के ग्राम पंचायत सचिव किसी भी कार्य के लिए अवैध रूप से रुपये की मांग करते हैं।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 10 हजार रुपये मांगे गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच का जिम्मा खंड विकास अधिकारी को सौंपा। मंगलवार को बीडीओ संबंधित गांव पहुंचे और शिकायत पत्र के साथ वायरल ऑडियो की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed