{"_id":"68239d313c8032933e0dbe0d","slug":"accused-of-beating-up-a-shopkeeper-and-snatching-money-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153496-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकानदार से मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकानदार से मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
Wed, 14 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कंचनपुर चौराहे के किराना दुकानदार ने कुछ अराजकतत्वों पर रास्ते में घेर कर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र ग्राम विशुनपुर चिरकिहवा निवासी इमरान शेख ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी कंचनपुर चौराहे पर किराना की दुकान है। 12 मई की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रतनपुरा पेट्रोल पंप के पास चार-पांच लोगों ने रास्ते में जबरन रोक लिया और सड़क से सौ मीटर अंदर ले जाकर मारपीट कर जेब से रुपये छीन लिए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद